Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Jul 2022 2:30 pm IST


बदरीनाथ मंदिर के दफेदार कृपाल सिंह सनवाल को सम्मान पूर्वक विदाई


बदरीनाथ मंदिर के दफेदार कृपाल सिंह सनवाल की सेवानिवृत्ति पर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। बदरीनाथ धाम के लिए दफेदार कृपाल सिंह सनवाल की सेवाओं की सराहना बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने की है। मंदिर समिति से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित समाज, हक हकूकधारी, स्थानीय लोग और व्यापारियों ने भी कृपाल की सेवाओं को सराहा है।