Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Sep 2021 4:50 pm IST

वीडियो

देहरादून डीएम ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण, दिए निर्देश



गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही तेज़ बारिश शुरू हो गयी। जिसके बाद कई जगहों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी। कई जगहों पर स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर गड्ढे खुदे पड़े हैं। इन गड्डों में पानी घुसने से बारिश के दौरान दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। इस कारण आज जिलाधिकारी देहरादून और स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ आर राजेश कुमार ने  स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए।