Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Oct 2022 7:30 am IST


इन राशि वालों के 31 अक्टूबर तक अच्छे दिन, क्या आपकी राशि भी है शामिल


भारतीय ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि बदलना सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव डालता है। ग्रहों का राशि बदलना गोचर कहलाता है। इस महीने भी कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है। जिसका अच्छा और बुरा दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरुआत हो जाएगी। वहीं, कुछ के लिए ये दिन बुरे रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इस महीने ग्रहों की चाल परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

बुध गोचर
बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से वृषभ और तुला राशि वालों को फायदा होगा। व्यापार, करियर में लाभ और आय में बढ़ोतरी होगी।

मंगल गोचर
मंगल की चाल से मिथुन, मीन और मेष राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। धन के प्रबल योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

सूर्य गोचर
सूर्य के राशि बदलने से सिंह और मकर राशि वालों को अच्छा लाभ होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम में खुश रहेगा।

शुक्र गोचर
शुक्र की चाल बदलने से तुला, मेष और कर्क राशि वालों को शुभ फल मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

अक्टूबर में ग्रहों का गोचर-
मंगल का मिथुन राशि में गोचर: 16 अक्टूबर, 2022 । 
सूर्य का तुला राशि में गोचर: 17 अक्टूबर 2022 ।
शुक्र का तुला राशि में गोचर: 18 अक्टूबर 2022 ।
शनि का मकर राशि में गोचर: 23 अक्टूबर 2022 ।
बुध का तुला राशि में गोचर: 26 अक्टूबर 2022 ।
बृहस्पति का मेष में गोचर: 28 अक्टूबर 2022 ।