Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Aug 2021 11:14 am IST


भूस्खलन से बाल-बाल बची 14 जिंदगियां, देखें वीडियो



नैनीताल के वीर भट्टी क्षेत्र में  देर शाम बड़ा भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि इस भूस्खलन में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय वहां से एक बस गुजर रही थी। जो भूस्खलन की चपेट में आने से बच गई। इस बस में करीब 14 यात्री सवार थे। स्थानीय निवासी पुनीत शाह ने बताया कि बस के ऊपर मलवा गिरते-गिरते बचा। इस घटना से बस में सवार सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने बसों की खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान कोई भी चोटिल नहीं हुआ।