Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Jun 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

मंगल मिशन के लिए इसरो की ओर से पंचांग का इस्तेमाल किए जाने वाले बयान पर माधवन ने मानी गलती, कहा- मैं इसके लायक


आर माधवन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सफल मंगल मिशन के बारे में उनकी हालिया टिप्पणी के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया था। अभिनेता ने दावा किया था कि पंचांग (हिंदू कैलेंडर) के उपयोग के कारण मिशन की सफलता संभव थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं माधवन ने अपनी गलती मान ली है और कहा, मैं इसी के लायक हूं।

माधवन ने ट्विटर पर स्वीकार किया कि वह ट्रोल होने के लायक हैं। माधवन ने कहा,"मैं अल्मानक को तमिल में "पंचांग" कहने की वजह से मैं इसके लायक हूं। मैं बहुत इग्नोरेंट हो गया। हालांकि यह इस तथ्य को गलत नहीं साबित कर सकता है कि मंगल मिशन में हमारे द्वारा सिर्फ 2 इंजनों के साथ सफलता हासिल की गई थी। अपने आप में एक रिकॉर्ड। @NambiNOofficial विकास इंजन एक रॉकस्टार है।"


बता दें कि 1 जुलाई को दुनिया भर में आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिलीज होगी।