Read in App


• Sat, 13 Mar 2021 12:29 pm IST


साहसिक पर्यटन का संदेश लेकर उत्तराकाशी पहुंचा बाइकर्स का दल


उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने में अभी दो माह शेष हैं, लेकिन पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को देहरादून से रवाना हुआ ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपिडीशन उत्तरकाशी पहुंचा। इस अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे दस बाइकर्स शामिल हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।