Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 8:19 am IST


देवस्थानम बोर्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद 22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना स्थगित


ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गतिरोध खत्म हो गया है। शनिवार को सीएम के साथ वार्ता के बाद चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत समिति ने 30 अक्तूबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों के हकहकूक सुरक्षित रहेंगे मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान विश्वास दिलाया कि तीर्थ पुरोहितों के हकहकूक सुरक्षित रहेंगे। देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से दो-दो तीर्थ पुरोहित सदस्य होंगे। सीएम आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत समिति और बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता की।