Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Oct 2022 3:58 pm IST


मोटर मार्ग के लिए लस्करखेत के ग्रामीणों का प्रदर्शन


बागेश्वर : गरुड़ तहसील के लस्करखेत के ग्रामीणों ने लिंक मार्ग की मांग तेज कर दी है। छुआ बैंड से मैगड़ीस्टेट तक लिंक मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्राम प्रधान प्रदीप राठी के नेतृत्व में लस्करखेत के ग्रामीण गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि उनकका गांव गरुड़-ग्वालदम मोटर मार्ग के मध्य स्थित है। ग्राम लस्करखेत-पिंगलो होते हुए राइंका मैगड़ीस्टेट के लिए लिंक मोटर मार्ग की घोषणा 2015 में हुई थी। आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए ग्रामीण कई बार मांग पत्र दे चुके हैं। अभी तक मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जल्द समस्या का समधान करने की मांग की है।