Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Mar 2023 11:23 am IST

राजनीति

राहुल गांधी ने ट्विटर पर खुद को लिखा 'डिसक्वालिफाइड सांसद'


नई दिल्‍ली: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्‍त करने के विरोध में कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इसी बीच राहुल गांधी ने अपने ट्विटर Bio में बदलाव किया है। उन्‍होंने अपने बायो के आखिरी में लिखा- डिस्क्वालीफाइड एमपी।


उधर, कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता आज सुबह से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में मौजूद हैं। हालांकि, यहां दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं यहां पहुंच रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन शाम पांच बजे खत्म होगा।

गाया महात्‍मा गांधी का प्रिय भजन

इस विरोध प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णवजन गाया गया। इस सत्‍याग्रह में सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी शामिल हुए। दिल्‍ली पुलिस के अनुसा, कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है, वहां धारा 144 लागू है।