Read in App


• Thu, 16 Nov 2023 4:49 pm IST


हिमंता बिस्वा शर्मा की पत्नी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन


गोपेश्वर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की पत्नी मीडिया दिग्गज रिनिकी भुयान शर्मा ने स्वजनों के साथ किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन। बद्रीनाथ में पूरे परिवार के साथ पहुंचे हिमंता बिस्वा शर्मा की पत्नी ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही पूजा भी की।हिमंता बिस्वा शर्मा की पत्नी केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में भी शामिल हुई। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की पत्नी एवं पूर्वोत्तर भारत की मीडिया दिग्गज , प्रसिद्ध व्यवसायी रिनिकी भुयान शर्मा बुधवार पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंची।