Read in App


• Wed, 7 Jul 2021 11:46 am IST


जलाभिषेक के लिए टैंकरों से ले जा सकते हैं गंगा जल


कांवड़ यात्रा प्रतिबंध होने पर जलाभिषेक के लिए बैठक में एक विशेष विकल्प पर भी विचार किया गया है। जिसमें  तहत लोग टैंकर से गंगाजल ले जा सकते हैं। इस टैंकर से जल लेकर स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा पर रोक के बाद शिव के अभिषेक के लिए गंगा जल उपलब्ध कराने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सभी अधिकारियों से बात की है। थाना पुलिस अपने क्षेत्र की कांवड़ समितियों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद यदि उस क्षेत्र से प्रतिनिधि के रूप में कुछ लोग टैंकर से गंगा जल ले जा सकते हैं। इस विकल्प पर लगभग सभी अधिकारियों ने सहमति जताई है।