Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Jan 2023 7:30 pm IST

मनोरंजन

बेटी मालती संग एन्जॉय करते नजर आये प्रियंका-निक, इस वजह से नाराज हुए यूजर्स


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ जाते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती और निक के साथ कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें प्रियंका परिवार के संग बीच किनारे खुशनुमा पल बिताती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर अब कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। आपको बता दें कि प्रियंका की बेटी मालती मैरी एक साल की हो गई हैं। बीते दिनों प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी सेरोगेसी को लेकर खुलकर बात की थी।

 
उन्होंने कहा था कि हेल्थ इशु की वजह से उन्होंने सेरोगेसी को अपनाया था। उन्होंने जब मालती का जन्म हो रहा था, तब वे ऑपरेशन थिएटर में थीं, मालती को काफी समय तक एनआईसीयू में रखा गया था, प्रियंका के लिए यह सब देखना आसान नहीं था, उन्हें डर था कि बच्ची की जान बचेगी भी या नहीं।' 


प्रियंका ने जो फोटोज शेयर की है, उनमें वे और निक मालती साथ नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो में तीनों बीच के किनारे दिखाई दे रहे हैं।  वहीं, एक फोटो में प्रियंका और मालती बॉलकनी में हैं।' आपको बता दें कि  प्रियंका ने इन फोटोज में मालती के चेहरे पर हार्ट इमोजी लगाया हुआ है जो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। 



 एक यूजर ने कमेंट किया- ‘आप उसका फेस क्यों छिपा रहे हो, तब तक फोटोज न शेयर करें जब तक आप फेस दिखाने के लिए रेडी न हों।'  एक यूजर का कहना था, ‘बच्चों के फोटो छिपाने का ट्रेंड बंद करें।'