Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Aug 2021 7:18 am IST


देहरादून : दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए जाएंगे 12 चीते


पूरी दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वन्यजीवो में शुमार चीतों से अब देश के जंगल फिर आबाद होंगे। सात दशक पूर्व देश से पूरी तरह विलुप्त हो गए चीतों को अब एक बार फिर जंगलों में बसाने की तैयारी है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया से चीतों को लाने की तैयारी है।