Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 11:20 am IST


राजकीय वाहन चालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी


देहरादून। राजकीय वाहन चालक महासंघ देहरादून शाखा की बैठक में नौ सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर चालकों ने रोष जताया। चेतावनी दी यदि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो चालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


रविवार को जलागम सभागार सीमाद्वार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कई बार शासन से वार्ता हो चुकी है, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल पाया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय प्रकाश तिवारी, महामंत्री शिव कुमार, उपाध्यक्ष सबर सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी, दिनेश भंडारी, सुखराम यादव, गौरव कैंतुरा, रामानंद त्रिवेदी, शिवानंद, स्वर्ण सिंह पंवार, बुद्धि सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।