Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Aug 2021 9:30 pm IST


प्रभारी दुष्यंत सिंह दो दिन नैनीताल के दौरे पर


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वो सात और आठ अगस्त को हल्द्वानी व नैनीताल में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी की इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी के जिले में पहली बार आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।