Read in App


• Fri, 12 Jan 2024 3:27 pm IST


श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के विशाल ने पद्म शीर्षासन में बनाया रिकॉर्ड


देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र विशाल भारद्वाज ने पद्म शीर्षासन में नया कीर्तिमान बनाते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 33 मिनट 26 सेकंड तक यह आसन किया और राजस्थान के भूपेंद्र गार्डी का रिकॉर्ड तोड़ा।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में विशाल बीएससी प्रथम वर्ष योग विज्ञान के छात्र हैं और कक्षा 7 से योगाभ्यास कर रहे हैं। वह गांव में योग का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी योग के क्षेत्र में जा सकें। अब तक विशाल योग की विभिन्न स्पर्धाओं में विभिन्न स्तरों पर 61 मेडल और 35 ट्रॉफियां प्राप्त कर चुके हैंं। बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले विशाल अपने गांव में एक योग संस्थान भी चलाते हैं। विशाल ने बताया कि इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पंजीकरण के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्हें संस्था ने दिल्ली बुलाया। इसके बाद उन्होंने 33 मिनट 26 सेकंड तक पद्म शीर्षासन किया और रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद संस्था ने प्रमाण-पत्र और मेडल दिए। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने विशाल को शुभकामनाएं दीं। वहीं श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि विशाल की यह उपलब्धि हमारे लिए गौरव की बात है।