Read in App


• Fri, 26 Feb 2021 4:07 pm IST


अनिल गोयल बने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष


देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल को मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है। अनिल गोयल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। गोयल के भाजपा में उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वह मुख्यमंत्री के करीबियों में भी माने जाते हैं। उनके अलावा 16 और लोगों को मुख्यमंत्री ने विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों की ज़िम्मेदारी सौंपी है।