Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 5:37 pm IST


खुले में कूड़ा डालने को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध


आम आदमी पार्टी की बैठक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग के नेतृत्व में जियापोता स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा सराय में खुले में डालने का विरोध करते हुए नगर निगम को जल्द ही डंपिंग जोन की व्यवस्था करने बात कही गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही यह व्यवस्था नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। शहर की पूरी व्यवस्था निजी हाथों में दे रखी है। जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर गंदगी पसरी रहती है। नियमित रूप से घरों में कूड़ा नहीं उठ रहा। डंपिंग जोन की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।