Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Aug 2023 4:47 pm IST


बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा बढ़ा रही कुनबा, पालिका अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने थामा बीजेपी का दामन


 बागेश्वर उपचुनाव के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे के किले को ढहाने के लिए लगातार कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है.