Read in App


• Sun, 22 Oct 2023 11:30 am IST


जंगली सुअर और बंदर रौंद रहे फसल, काश्तकार परेशान; बच्चे भी परेशान


उत्तराखंड के नई टिहरी में इन दिनों जंगली सुअर और बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगली सुअर और बंदर ग्रामीणों की धान की खेती सहित नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भिलंगना प्रखंड का पौखाल क्षेत्र सिंचाई व नकदी खेती के लिए प्रसिद्ध है लेकिन बंदर व सुअर काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों वन विभाग से इस संबंध में कार्यवाही किए जाने की मांग की।कई बार पौखाल क्षेत्र में पहले तो सुअर व बंदरों ने धान की खेती को नुकसान पहुंचाया है। अब धान की फसल ग्रामीणों ने ले ली है इसके बाद अब सुअर दलहन की फसल जिसमें चौलाई व दाल शामिल है को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही नहीं घरों में जो फलों के पेड़ है उनको भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं और भगाने पर बंदर ग्रामीणों पर कई बार हमला कर देते हैं खासकर छोटे बच्चों के लिए भी यह खतरा बने हैं।