Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 10:30 am IST


ग्रामीणों को दी गई वनाग्नि सुरक्षा की जानकारी


उत्तरकाशी: उत्तरकाशी वन प्रभाग की डुंडा रेंज की ओर से शुक्रवार को वीरपुर गांव में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयेाजित की गई। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के उपायों की जानकारी दी गई। शुक्रवार को वीरपुर डुंडा गांव में आयोजित गोष्ठी ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर वन दरोगा देवी नारायण ने ग्रामीणों को बताया कि वन हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। वनो में आग लगने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे हमारे प्राकृतिक जल स्रोत, पर्यावरण के साथ जंगली जानवरों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से वनो में अग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर मदद करने की बात कही।