Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 1:39 pm IST

नेशनल

हिमाचल में बड़ा हादसा


हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है।ताज़ा जानकारी के अनुसार  हादसे में छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, 10 से ज्यादा कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। जिस दौरान अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। आपको बता दें की हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। हालाकिं फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।