Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Dec 2022 12:30 pm IST


आईपीएल : उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन, इन टीमों में क्रिकेटर लगाएंगे चौके-छक्के


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)- 2023 के लिए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राजन कुमार को रॉयल चेलेंजर बंगलुरू (आरसीबी) ने 70 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं स्वप्निल सिंह लखनऊ सुपर जाइंट के लिए 20 लाख रुपये में खेलेंगे। रणजी खिलाड़ी आकाश मधवाल को मुंबई इंडियन ने इस साल के लिए भी रिटेन किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए शुक्रवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई है।

आकाश और स्वप्निल शुक्रवार को ओडिशा को रणजी में शिकस्त देने वाली उत्तराखंड की टीम में भी शामिल रहे। पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच गिरीश सिंह पटवाल ने बताया कि राजन और स्वप्निल वीर शौर्य अकादमी रुड़की में प्रेक्टिस करते हैं। उधर, दोनों खिलाड़ियों के कोच अवतार सिंह चौधरी, अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु गोयल ने उनके चयन पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।