Read in App


• Thu, 2 Nov 2023 4:30 pm IST


दून को सुंदर बनाने के प्रयास शुरू , 13 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


नगर निगम की ओर से दून को सुंदर बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 वार्डों में 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी अधिकारी वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्रों की बीटवार उपस्थिति का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।इसके अलावा सभी अधिकारी अपने आवंटित वार्डों में कूड़े के ढेरों को विशेष अभियान चलवाकर हटाएंगे। हालांकि, नगर निगम ने दून को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 50 में लाने का लक्ष्य रखा है। अमर उजाला ने निगम के कमजोर प्रयासों को लेकर अभियान चलाया और शहर में सफाई की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है।