Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 7:00 am IST


आईटीआई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी


लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नितिन शास्त्री ने बताया कि कार्यदेशक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति समेत अन्य पांच मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले 27 दिनों से काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। यहां जिला सचिव गिरीश जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी, विनोद कुमार टम्टा, आरके जोशी, उमेश गड़कोटी, सुनील कुमार, मोहन जोशी, नवल ओली, गोविंद राम, शांति मेहरा, शैली आदि मौजूद रहे।