Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 4:13 pm IST


मिलिंद सोमन ने किए फिटनेस से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर, आपने पढ़े क्या ?


मिलिंद सोमन 56 साल की उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी है। अपने फिटनेस से वह कई यंग लोगों को भी मात दे सकते हैं। मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। हर कोई उनके फिटनेस से जुड़े राज जानना चाहता है। मिलिंद अपनी फिटनेस से जुड़े कई सीक्रेट्स को शेयर करते रहते हैं... 

जल्दी उठना पसंद नहीं करते मिलिंद- हर किसी की लाइफ में पसंद ना पसंद का अपनी लिस्ट होती है। कुछ लोग सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं तो कुछ देर से उठते हैं और एक्ससाइज को स्किप कर देते हैं। आप इस मामले में मिलिंद से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन उठने के बाद एक्सरसाइज जरूर करते हैं। वह सुबह 10 बजे साइकिल चलाते हैं।


रोजाना 10 से 15 मिनट करते हैं एक्सरसाइज- मिलिंद सोमन कई बार ये कह चुके हैं कि वह रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। अच्छी बात यह है कि घंटों कि एक्सरसाइज नहीं बल्कि पूरे दिन में 10-15 मिनट की एक्सरसाइज को काफी समझते हैं। वह एक बार में 30 सेकंड से तीन मिनट के बीच वर्कआउट करते हैं। उनका कहना है कि जब आप अपने शरीर के वजन के साथ एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए आलस को दूर हटाएं और रोजाना खुद को समय दें।