Read in App

Surinder Singh
• Mon, 5 Jul 2021 2:41 pm IST


मुख्यमंत्री धामी की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले



नए सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट मीटिंग में सरकार द्वारा 6 संकल्प लिए गए। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन सब में सबसे अहम निर्णय है , अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 से 25000 किया गया। साथ ही मनरेगा के रिक्त पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय अबसे हर जनपद में आउटसोर्सिंग कर्यालय का काम करेगा। इसके अलावा 22000 रिक्त पद के साथ बैकलॉग पद भी भरे जाएंगे।