Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Nov 2021 11:42 am IST

अंतरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी का कानपुर दौरा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर में तीन घंटे रहेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सोमवार को जारी हो गया। सुबह 9:35 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड में उतरेंगे। 9:50 से 10:20 बजे तक गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में ट्रायल रन की तैयारियां देखेंगे।सभा को संबोधित करेंगे और ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 10:50 से 11:40 बजे तक जीका वायरस की रोकथाम की तैयारियों और शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।