Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Jan 2023 6:00 pm IST

नेशनल

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर SC में सुनवाई मामले में बोले रिजिजू, कहा- कोर्ट का कीमती समय किया जा रहा बर्बाद...


21 जनवरी को केंद्र सरकार ने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" को देश में प्रतिबंधित कर दिया था। 

जिसके बाद कई शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर हंगामा किया है, जिस पर विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी। वहीं अब किरेन रिजिजू ने इसे लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

सुप्रीम कोर्ट में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्रीय कानून मंत्री ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि, इस तरह ये लोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय का कीमती समय बर्बाद करते हैं, जहां हजारों आम नागरिक न्याय के लिए तारीखों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

बता दें, पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।