Read in App


• Sat, 7 Dec 2024 5:20 pm IST


खो-खो का विशेष प्रशिक्षण का आगाज


बागेश्वर। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत डिग्री कॉलेज मैदान पर खोखो का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। इसमें अंडर 14 तथा 17 के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 15 चयनित खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को सात दिनों तक तराशा जाएगा। यहां से उनका राज्य स्तर पर चयन हो सकेगा। खेल निदेशालय के निर्देश पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान तथा खेल विभाग संयुक्त रूप से यह प्रतियोगिता करा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को आगे बढ़ा रही है। इसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। बालक प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय तथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। पदक प्राप्त कर राज्य तथा देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत तथा लगन के साथ सिखने को प्रेरित किया। यहां राजेंद्र दफौटी, केदार सिंह कोरंगा, खोखो कोच पवन कुमार आदि रहे।