Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Oct 2021 7:00 am IST


देहरादून उन्नति शर्मा और नौकर की हत्या किसने की? शक के घेरे में आया पति


उत्तराखंड के देहरादून से हत्याकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बंगले में एक महिला और उनके नौकर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड के चलते पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। हत्या किसने की अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों के शव बंगले के पीछे पॉलिथीन से बरामद किए गए हैं। शव की हालत देखकर पता लग रहा है की बेरहमी से दोनों की हत्या की गई है। दोनों के सिर पर किसी धारदार भारी हथियार से वार किया गया है। तमाम सवाल उठ रहे हैं महिला के पति सुभाष के ऊपर। संदेह की बात यह है कि महिला का पति घर पर ही मौजूद था, मगर उस समय उसने महिला और नौकर की चीख पुकार की आवाज नहीं सुनी। ऐसे में महिला का पति शक के घेरे में आ रखा है। हालांकि दोनों के गायब होने की सूचना सुभाष शर्मा ने ही पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस दोनों की हत्या की पहेली को सुलझा रही है और पुलिस महिला के पति और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.