नैनीताल-कांग्रेस केंद्रीय संगठन की ओर से भेजे गए तीन पर्यवेक्षकों ने छह विधानसभाओं के नगर और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा कर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी सौंपी।
शनिवार को जिला कार्यालय में कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में तीन पर्यवेक्षकों मनोज सिंह पटेल, लवलेश सिंह और नईम अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। लवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। हाईकमान ने प्रदेश के सभी जिलों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। 27 जून से पांच जुलाई तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर और वार्डों में कांग्रेस के झंडे के साथ पद यात्रा निकाली जाएगी।