Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Jul 2022 1:01 pm IST

ब्रेकिंग

अमरावती केमिस्ट हत्याकांड के आरोपी शाहरुख पठान पर जेल में जानलेवा हमला, मचा हड़कंप


महाराष्ट्र के अमरावती जिले में केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार शाहरुख पठान पर आर्थर रोज जेल में हमला हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ कैदियों ने शाहरुख पठान पर हमला किया है।

इसके बाद हमला करने वाले कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और अभी ये सभी आरोपित आर्थर रोड जेल में बंद हैं।