Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

करीना कपूर खान के बेटे जेह की क्यूट फोटो की शेयर, प्यारी इस तस्वीर पर डालें एक नजर...


करीना कपूर खान पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपने सफर की झलकियों के साथ लगातार अपडेट कर रही है। हालांकि उनकी इस वेकेशन में सबसे खास उनके बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। तैमूर तो पहले से ही सोशल मीडिया पर लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। वहीं अब उनके छोटे भाई जेह भी उनके नक्शेकदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में करीना ने नन्हे जेह की एक तस्वीर शेयर की। फोटो में जेह को स्पीडो पहने देखा जा सकता है क्योंकि वह फूलों के बीच खड़े हैं। फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने लिखा, “That’s how I Firenze …Summer of 2022 Stay cool #Jeh baba."