Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 2:50 pm IST


धरासू के राजेन्द्र नाथ ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी


धरासू गांव के एसडीआरएफ के आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ के यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह करने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की  लहर है। क्षेत्र और जिले के लोगों ने राजेंद्र नाथ को बधाई दी ,चिन्यालीसौड़ तहसील क्षेत्र के धरासू गांव निवासी राजेंद्र सिंह नाथ एसडीआरएफ में तैनात है। 12 अगस्त को राजेंद्र नाथ अपनी टीम के सदस्यों के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से एमआरवी, एजेडएयू होते हुए एल्ब्रुस बेस कैंप पहुंचे। मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने एवं तापमान 20 तक पहुंचने के साथ ही ठंडी हवा की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद भी अंत में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस 5642 मीटर पर फतह किया।