Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Nov 2021 12:01 pm IST


वन विभाग ने IFS अधिकारियों के किए बंपर तबादले, वन विभाग के चीफ को भी बदला


उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, राज्य में वन विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि प्रमुख वन संरक्षक को भी बदलने के आदेश हुए हैं। सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर पूरी तरह से अधिकारियों को बदलने का काम किया गया है। प्रदेश में वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाने के आदेश हुए हैं। उनकी जगह अब विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को अब उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है जबकि विनोद कुमार प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और वन मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह उत्तराखंड वन विभाग में विनोद कुमार को पावरफुल किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वापस ले लिया गया है। विभाग में मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा को मुख्य वन संरक्षक आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे उत्तराखंड वन विकास निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा पराग मधुकर धकाते को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है।