Read in App


• Tue, 18 May 2021 7:31 am IST


फूलों की घाटी और हिमाचल में पौधों की 23 प्रजातियां संकट में पड़ीं


वैज्ञानिकों की ओर से किए गए अनुसंधान में पाया गया कि फूलों की घाटी उत्तराखंड और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल में पौधों की 23 प्रजातियां संकटग्रस्त हैं जबकि तीन प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। दोनों घाटियों में यह रिसर्च 3200 से 5300 मीटर ऊंचाई पर की गई है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान कोलकाता और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की यह परियोजना पश्चिमी हिमालय में राष्ट्रीय उद्यानों के संरक्षण, सतत प्रबंधन और पारिस्थितिकी तथा पुष्पों के मूल्यांकन पर आधारित थी।


वैज्ञानिकों ने पाया कि मानव आबादी के फैलाव, मानव वन्य जीव संघर्ष, वनों का दोहन, औषधीय पौधों का अवैध कारोबार और पर्यटकों के दबाव से जैव विविधता प्रभावित हो रही है।