Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Mar 2023 11:53 am IST

राजनीति

महाराष्ट्र में अब महिलाओं को नहीं देना होगा बस का पूरा किराया, शिंदे सरकार ने दी सुविधा...


दिल्ली सरकार की बस सेवा फ्री करने की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी सूबे की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 

दरअसल, आज से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी MSRTC की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाओं बस से राज्य में कहीं भी यात्रा करने के लिए सिर्फ 50 फीसदी पैसे देने होंगे। परिवहन निगम ने बताया कि, महिलाओं को ये लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति देगी। 

बता दें कि इसी साल नौ मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 प्रतिशत की रियायत पर यात्रा करने की सुविधा दी गयी है।