Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 11:30 am IST

अपराध

पुलिस ने किया 45 लोगों का चालान


 चम्पावत: कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस जिले भर में 45 लोगों का चालान किया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को जागरुक भी किया। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 45 लोगों का चालान किया। पुलिस टीम ने लोगों को मास्क बांटने के साथ ही जारुगता अभियान चलाया। टीम ने लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह किया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।