Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 23 Jan 2022 8:00 pm IST


हरिद्वार जिला न्यायालय के कई जज और न्यायिक कर्मचारी-अधिकारी कोरोना की चपेट में


हरिद्वार: हरिद्वार जिला न्यायालय के कई जज समेत करीब 75 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे आनलाइन कामकाज पर भी संकट मंडरा गया है। कुछ न्यायिक अधिकारियों को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 155 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिनमें कई जज भी शामिल हैं।कोरोना के मामले बढ़ने पर न्यायालय में ज्यादातर कामकाज आनलाइन किया जा रहा था, लेकिन जज से लेकर पेशकार और लिपिक स्टाफ कोरोना पाए जाने से कई न्यायालयों में आनलाइन कामकाज पर संकट मंडरा गया है। सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है।