Read in App


• Wed, 23 Jun 2021 8:30 am IST


Happy Birthday Raj Babbar


राज बब्बर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। जोकि हिंदी फिल्मों समेत पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
- राज-बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को आगरा, उत्तर-प्रदेश में हुआ था। राज-बब्बर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आगरा कॉलेज आगरा से पूरी की है। उन्होंने अभिनय की बारीकियां दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से सीखी हैं।
-राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई है- उनसे उन्हें दो बच्चे हैं। जूही बब्बर और आर्य बब्बर। उनकी दूसरी शादी स्मिता पाटिल से हुई थी, जिनका लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। उनसे उन्हें एक बेटा है जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। प्रतीक बब्बर भी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता है। 

-राज बब्बर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1977 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से की थी। उसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म 'निकाह' से मिली। राज बब्‍बर ने कई फिल्‍मों में काम करने के बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया।
-वर्तमान में उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। और वह यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष हैं। साथ ही वह कांग्रेस की ओर से राज्‍य सभा सदस्‍य भी हैं।