महिला कांग्रेस ने सामूहिक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिलाओं ने कार्यकर्ताओं को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। स्वास्थ्य खराब होने के कारण कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर पाए। ऐसे में सैकड़ों महिलाओं ने किशोर उपाध्याय को राखी भेजी। कहा कि किशोर उपाध्याय ने दो बार विधायक रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।