Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Jan 2022 8:00 am IST

राजनीति

अमित शाह का रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार, मांगा समर्थन


रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड विधानसभा के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता का भी समर्थन मांगा।  गृहमंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग के दौरे पर पहुंचते ही सबसे पहले रुद्रनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की। डोर-टू-डोर प्रचार शुरू करने से पहले अमित शाह ने रुद्रनाथ महादेव का आशीर्वाद लिया और फिर वो जनता के बीच पहुंचे। जनसंपर्क अभियान के दौरान अमित शाह ने व्यापारियों और आम लोगों को रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में अपना परिचय दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिताने की भी अपील की।