Read in App


• Fri, 19 Mar 2021 4:56 pm IST


अकेले त्रिवेंद्र सिंह रावत थपथपा रहे हैं पीठ, सरकार क्यों नहींः प्रीतम सिंह , देखें वीडियो




अकेले त्रिवेंद्र सिंह रावत थपथपा रहे हैं पीठ, सरकार क्यों नहींः कांग्रेस, देखें वीडियो

देहरादून। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जुबानी हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने चार साल में बेहतर किया तो फिर उपलब्धियां क्यों नहीं गिना रही है। आखिर क्यों पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ही अपना स्वयं का पीठ थपथपा रहे हैं। ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि चार साल में बीजेपी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ जनता को धोखा दिया है। आखिरी समय में सिर्फ सीएम को बदल दिया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा प्रबंधन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। आजतक टनल से मलवा पूरी तरह से नहीं निकाला गया है। मलिन बस्तियों पर कहा कि सरकार इन्हें उजाड़ने पर तूली हुई है। जबकि कांग्रेस ने इनको तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई है। महंगाई और किसानों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि अर्थव्यवस्था पर वह क्या कर रही है। 

सीएम तीरथ पर भी हमला

कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तीरथ सिंह रावत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत को सीएम बने हुए नौ दिए हुए हैं। इन दिनों में उनका जो कार्यकाल रहा है उससे जनता को समझ में आ गया है सरकार की मंशा क्या है। सीएम के बयान फटी जींस पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है ये दर्शाता है।