Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Dec 2021 5:09 pm IST


अनुसूचित जाति आयोग के,अध्यक्ष को शिकायती पत्र


महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने परिवहन विभाग पर अनुसूचित जाति कोटे के परमिट को सामान्य जाति के व्यक्ति को ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने शिकायती पत्र में बताया कि देहरादून आरटीओ में यह परमिट 2008 में ट्रांसफर किया गया, जो नियम विपरीत किया गया। अनुसूचित जाति कोटे के परमिट को सामान्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आयोग अध्यक्ष से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।