Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 1:00 pm IST

जन-समस्या

UP-MP, दिल्‍ली और राजस्थान समेत छह राज्यों में अलर्ट, होगी हाड़ गलाने वाली ठंड


नई दिल्‍ली: उत्तर भारत में गिरते तापमान और कोहरे के साथ सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंड़ीगढ़, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

यहां बीते 24 घंटों में तापमान तीन से सात डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चूरू में सोमवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इस कारण विजिबिलिटी भी बेहद कम रही। रोड ट्रांसपोर्टेशन ट्रेन पर भी असर देखा गया।

31 दिसंबर से पांच जनवरी तक अलर्ट  

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी पांच दिन (31 दिसंबर से चार जनवरी) इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, राजस्‍थान, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में रात का तापमान एक से चार डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इस कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी और कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।