Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 4:37 pm IST


छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान


चंपावत: टनकपुर में सोमवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने शहर के विभिन्न मार्गों में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने रैली के जरिए लोगों से अधिक से अधिक आगामी उपचुनाव में मतदान करने की अपील की। साथ ही विद्यालय में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां प्रधानाचार्य गीता चंद, स्वीप प्रभारी आरती शर्मा भट्ट, ममता देवी, बिंदु चंद, विनीता जोशी, दीपा, कमला ज्याल, नरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह रहे।