Read in App


• Thu, 16 May 2024 5:20 pm IST


राममय होगा पाटी....आज रात से होगा रामलीला का मंचन


पाटी। पाटी में गुरुवार रात से रामलीला का मंचन किया जाएगा। गुरुवार सुबह कमेटी के पदाधिकारियों ने गणेश पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लड़वाल ने बताया कि रामलीला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। रामलीला का निर्देशन महेश चंद्र गहतोड़ी और सह-निर्देशक सुरेश चंद्र भट्ट करेंगे। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में आनंद मेहता, जगदीश टकवाल, पीताम्बर गहतोड़ी, बहादुर सिंह मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रकाश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, सतीश जोशी, महेश जोशी,प्रयाग उपाध्याय आदि लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।