Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 3:24 pm IST


सरकार के पांच साल की उपलब्धियों पर भाजपा ने मनाया जश्र


प्रदेश सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायकों ने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण भी सुना। टिहरी विधानसभा क्षेत्र अंजनीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कोश्यारताल पंपिंग योजना से लेकर कई सड़कों समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में 104 से अधिक गांव के लिए सड़क से लेकर पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल आदि मौजूद थे। वहीं प्रतापनगर विधानसभा के देवल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से अधर में लटके डोबरा-चांठी पुल का निर्माण, पंपिंग योजनाओं से लेकर सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।