Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 4:20 pm IST


पतंजलि के हर छात्र ने लिया एक-एक पौधा रोपने का संकल्प




 हरिद्वार।                         पतंजलि विश्विद्यालय के उपकुलपति प्रो महावीर अग्रवाल ने  सभी छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय की वाटिका में  एक एक पौधा रोपने का संकल्प दिलाया जो भविष्य में पेड़ बन कर पर्यवारण के शोधन का कार्य करेगा।                                         आचार्य बालकृष्ण के के जनमोत्सव पर पतंजलि विश्वविद्यालय में सेवा योजन वाटिका का शुभारंभ किया गया। पतंजलि के उपकुलपति प्रो महावीर अग्रवाल जी ने कहा है कि भविष्य में पतंजलि विश्वविद्याल में आने वाले सभी छात्र छात्राओं से इस वाटिका में एक एक पौधे का रोपण करवाया जाएगा। यह पतंजलि विश्वविद्यालय का  पर्यवारण के प्रति एक संकल्प है। आज के दिन विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने इस वाटिका में पौधों का रोपण किया इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यवारण में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आ रही त्रासती को रोका जा सके। इस वाटिका में सभी प्रकार के औषधीय पौधों को भी लगाया जाएगा ताकि आज के छात्र अपनी प्राचीन संस्कृति आयुर्वेद को जीवन मे जिये व उससे जुडे औषधियों के पौधों के बारे में भी ज्ञान रखे। ताकि आने वाले समय मे  एलोपैथी चिकित्सा पर निर्भरता खत्म हो सके। ओर मरीज  महंगी दवाइयों से छुटकारा पा सके। आज लोगो की मानसिकता बन गई है कि वह छोटी से छोटी बीमारी होने पर भी एलोपैथी दवाइयों की शरण मे आ जाते है जबकि इन छोटे से छोटे रोगों का इलाज आपकी रसोई में आसानी से मिल सकता है । प्रो महावीर अग्रवाल ने इस उपलक्ष में बोलते हुए कहा कि आज का दिन पतंजलि परिवार जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाता है उसी प्रकार पतंजलि विश्वविद्यालय इस वाटिका को औषधियों पौधों से इतना रोप देगी की आने वाले समय मे यह वाटिका सभी विश्विद्यालयो के लिए एक प्रेरणा के सोत्र के रूप में कार्य करे। वाटिका के पौधे रोपण के कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के बच्चों ने बड चढ़ कर हिस्सा लिया। और पर्यवारण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझा। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ वैशाली गोड ने किया। ओर पर्यावरण के प्रति बच्चो को जगरूप भी करने का पुण्य कार्य किया।